एक भूत से मोहब्बत
एक सख्त पुलिस अफसर हार्दिक के हाथ अनजाने में एक 'प्रेत विवाह लिफाफा' लग जाता है, जिससे वह दिवंगत ड्रैग क्वीन लल्लू की बेबाक रूह से बंध जाता है। हार्दिक पहले तो इस अजीब बंधन से दूर भागता है, लेकिन लल्लू की मासूम नजदीकियों के आगे उसका सख्त दिल पिघलने लगता है। जब '5 युवाओं की संदिग्ध मौत का मामला' पुलिस महकमे के बड़े अफसरों से जुड़ता है, तो हार्दिक अपनी जान दांव पर लगाकर, समाज और सिस्टम से लड़ते हुए अपने इस अनोखे रूहानी हमसफर के लिए खड़ा हो जाता है।